Weekly Current Affairs 22/03/2020 To 28/03/2020

Weekly Current Affairs 22/03/2020 To 28/03/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. विश्व जल दिवस 2020 की थीम : “जल और जलवायु परिवर्तन” ।
  2. विश्व मौसम विज्ञान दिवस की थीम : Climate and Water .
  3. भारत सरकार ने व्हाट्सएप्प पर कोरोनावायरस पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए ‘MyGov कोरोना हेल्पडेस्क’ की शुरुआत की।
  4. ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने आदिवासी लोगों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ साझेदारी में ‘टेक फॉर ट्राइबल्स’ नामक एक पहल शुरू की है।
  5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैयक्तिक G-7(अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, कनाडा, जापान और जर्मनी ) शिखर सम्मेलन (In-Person G-7 Summit) को रद्द कर दिया है।
  6. भारत सरकार ने हाल ही में COVID-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल द्वारा किया जाएगा।
  7. विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) पूरे विश्व में 24 मार्च को मनाया जाता है।इसकी थीम : It’s Time
  8. भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 30,42,230 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। यह 2019-20 के संशोधित अनुमान से 12.7% अधिक है।
  9. बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  10. एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.2% रहने का अनुमान लगाया।
  11. कनाडा 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों से हटने वाला पहला देश बना।
  12. 24 मार्च, 2020 को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 7 महीने बाद नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत नजरबंद किया गया था।
  13. कोरोनोवायरस से संक्रमित उच्च जोखिम वाले मामलों के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा कोरोना वायरस के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सिफारिश की गयी है।
  14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन 24 मार्च, 2020 को रात 12 बजे से लागू होगा। यह लॉकडाउन कोरोनावायरस के तीव्र प्रसार को रोकने के लिए है। Weekly Current Affairs 22/03/2020 To 28/03/2020
  15. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि वह वंचित वर्ग लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए और कोरोनवायरस महामारी से लड़ने के लिए अपने वार्षिक लाभ का 0.25% प्रदान करेगा।
  16. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने कोरोनावायरस संकट के दौरान दूरसंचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘द ग्लोबल नेटवर्क रेजिस्टेंसी प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया।
  17. इज़राइल के हिलेल फुरस्टेनबर्ग और रूस-अमेरिकी ग्रेगरी मारगुलिस को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार का विजेता चुना गया है। एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है।
  18. 25 मार्च, 2020 को उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।
  19. बॉलीवुड फिल्म निर्माता ज़ोया अख्तर को हाल ही में मुंबई में आयोजित एशिया के सबसे बड़े फिल्म पर्यटन इवेंट 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पर्यटन सम्मेलन (IIFTC) में IIFTC टूरिज्म इम्पैक्ट अवार्ड 2020 प्रदान किया गया।
  20. विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के तहत पुणे के अघारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) के वैज्ञानिकों ने एक बायोफोर्टिफाइड हाई-प्रोटीन गेहूं किस्म MACS 4028 विकसित की है।
  21. पेरू में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के दौरान पेरिस को 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के मेजबान के रूप में चुना गया। 2028 में खेलों की मेजबानी के लिए लॉस एंजेलिस का चयन किया गया है। वर्तमान में कोरोनावायरस महामारी के बीच 2020 टोक्यो ओलंपिक को स्थगित कर दिया गया है।
  22. यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने COVID-19 के संभावित लक्षणों को खोजने में लोगों की सहायता के लिए ‘क्लारा’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट लांच किया है।
  23. मानव संसाधन और विकास मंत्रालय के तहत कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट ने “स्टे होम इंडिया विद बुक्स” पहल लांच की। इस पहल के तहत 100 से अधिक किताबें एनबीटी की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं।
  24. 26 मार्च, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लांच की। यह योजना देश के लोगों के लिए COVID-19 और इसके प्रभावों से लड़ने के लिए एक आर्थिक मदद पैकेज है। इस पैकेज के तहत लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। महिला जन धन खाता धारकों को अगले तीन महीने के लिए 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। मनरेगा मजदूरी 182 रुपये से बढ़कर 202 रुपये की गई। वृद्धावस्था पेंशनभोगियों और विधवाओं को अगले तीन महीनों के लिए 1,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जायेगी। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अगले तीन महीने के लिए 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।
  25. डिजिटल कंपनियों ने HD और अल्ट्रा-एचडी स्ट्रीमिंग के बजाय SD(Standard Definition) कंटेंट को अस्थायी रूप से पेश करने का निर्णय लिया है।
  26. क्रिसिल रेटिंग एजेंसी ने हाल ही में 2020-21 में भारत की विकास दर 3.5% रहने के आसार जताए हैं। पहले क्रिसिल ने भारत की विकास दर 5.2% रहने का अनुमान लगाया था।
  27. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में “IMF पॉलिसी ट्रैकर” लॉन्च किया है। यह ट्रैकर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विश्व भर की सरकारों की मदद करेगा।
  28. 27 मार्च, 2020 को G-20 वीडियो शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के शासक सलमान ने की। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया। इस शिखर सम्मेलन में G-20 नेताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5 ट्रिलियन अमरीकी डालर के निवेश के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की।
  29. सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवने ने कोरोना वायरस के खिलाफ ऑपरेशन नमस्ते लांच किया। इस ऑपरेशन के तहत सेना भारत सरकार को घातक बीमारी से लड़ने में मदद करेगी।
  30. 20 मार्च, 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 469.909 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।
  31. ‘डेज़ ऑफ़ ग्लोरी’ और ‘मॉर्निंग एन मास’ भारतीय कलाकार सतीश गुजराल की प्रसिद्ध पेंटिंग हैं, जिनका हाल ही में निधन हुआ।
  32. केंद्र द्वारा घोषित राहत पैकेज में महिला स्वयं सहायता समूहों को दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत 20 लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण दिए जाएंगे।
  33. रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 2.5% कर दिया है, इससे पहले मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की विकास दर 5.3% रहने का अनुमान लगाया था।

ll Weekly Current Affairs 22/03/2020 To 28/03/2020 ll

More Current affairs : Click here

Leave a Comment