HP Current Affairs -4th Week of March 2022
- जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कब से राष्ट्रीय स्तर की अल्पाइन स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर : 2 अप्रैल, 2022।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में दो अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर की अल्पाइन स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, लाहौल-स्पीति प्रशासन और स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देशभर के स्कीयर्स भाग लेंगे।
- टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश, देशभर में किस स्थान पर रहा ?
उत्तर : प्रथम स्थान।
व्याख्या : टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का आकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं।
- लाहौल-स्पीति के किस स्थान पर भी एक आइस सकेटिंग रिंक बनाया जाएगा ?
उत्तर : सिस्सू में।
व्याख्या : काजा के बाद अब लाहौल के सिस्सू में भी आइस हॉकी रिंक बनेगा।
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिला उद्यमियों को अब कितने प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा ?
उत्तर : 35 प्रतिशत।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिला उद्यमियों को पहले 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया।
- हाल ही में कौन हिमाचल प्रदेश के निर्विरोध राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए ?
उत्तर : डॉ. सिकंदर कुमार ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए। डॉ सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश के तीसरे राज्यसभा सांसद होंगे। अब राज्यसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जगत प्रकाश नड्डा, इंदु गोस्वामी और डॉ. सिकंदर कुमार करेंगे।
- हाल ही में हमीरपुर जिला में बहने वाली किन खड्डों में यूरेनियम के अवशेष मिले ?
उत्तर : कुनाह और पुंग खड्ड।
व्याख्या : हमीरपुर जिले के मुख्यालय हमीरपुर से 10 किलोमीटर दूरी पर कुनाह और पुंग खड्ड में बहुत जगहों पर यूरेनियम के अवशेष मिले हैं।
- हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर माउंटेन टेरेन बाइकिंग और बाइसाइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत के पहले साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से शिमला में माउंटेन टेरेन बाइकिंग और बाइसाइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत के पहले एसएआई (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए उत्तरी पूर्व क्षेत्र और हिमालयी 10 राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश ने कौन सा स्थान हासिल किया है।
उत्तर : पहला स्थान।
व्याख्या : दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए उत्तरी पूर्व क्षेत्र और हिमालयी 10 राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। यह तीसरा मौका है जब हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। वर्ष 2018-19 व 2019 -20 में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
- हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 (export Preparedness Index 2021) में हिमाचल प्रदेश ने कौन सा स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर : 18 वाँ ।
व्याख्या : नीति आयोग ने प्रतिस्पर्धा संस्थान (इन्स्टिटूट ऑफ कम्पेटिटिव्निस) के साथ साझेदारी में निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2021 जारी किया। हिमाचल प्रदेश को 18 वाँ स्थान मिला। 2020 में हिमाचल का स्थान 19 वाँ था।
- हिमाचल के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में महिला वर्ग में कौन विजेता बनी ?
उत्तर : तंजिन डोलमा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में काजा की तंजिन डोलमा को महिला वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। बर्फ के बीच 42 किलोमीटर की दौड़ को डोलमा ने पांच घंटे, पांच मिनट और 30 सेकेंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग की मैराथन में शाश्वत ने 4 घंटे 41 मिनट 7 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से मनाली में ही रह रहे हैं।
- नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में अंडर 20 वर्ग में देशभर में हिमाचल ने कौन सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर : दूसरा।
व्याख्या : नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में अंडर 20 वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की छह धाविकाओं ऊना की गार्गी और ज्योति, मंडी-जोगिंद्रनगर की गंगा और मंजुला, कुल्लू की नीलिमा और मेनका ने हिस्सा लिया।
- हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के किस स्थान पर पहली बार इंडिया इन्विटेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप करवाई जाएगी ?
उत्तर : सिस्सू में।
व्याख्या : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्की ढलान पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर के स्कीयर उतरेंगे। सिस्सू में पहली बार इंडिया इन्विटेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप दो से चार अप्रैल तक होगी। इसमें भारतीय सेना और आईटीबीपी सहित देश की 12 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
- हिमाचल प्रदेश की किस लड़की को एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है ?
उत्तर : निधि डोगरा।
व्याख्या : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी (हमीरपुर) की कक्षा आठवीं की छात्रा निधि डोगरा को राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इससे पहले निधि डोगरा को योग के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर चुना गया था। अब निधि की उपलब्धियों को देखते हुए एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
- प्रदेश पंचायत बालिका गौरव पुरस्कार योजना के तहत कितनी पंचायतों का चयन किया गया है ?
उत्तर : 15
व्याख्या : बेटियों को बचाने वाली पंचायतों को सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ की राशि दी जाएगी। प्रदेश पंचायत बालिका गौरव पुरस्कार योजना के तहत सरकार की ओर से 15 पंचायतों का चयन कर लिया गया है। हर पंचायतों को सरकार की ओर से दस लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
पंचायत बालिका गौर पुरस्कार सम्मान के लिए चुनी गई पंचायतों में हमीरपुर की जाजड़ी, बिजाहरी और दांदडू पंचायत, ऊना की मावा कोल्हां और सलोह, कांगड़ा की ध्वाला , जंदौर, मायरा, झुंबखस और दहोघ, किन्नौर की शुंद्रंग और शुंगरा, सिरमौर की राजपुर , बिलासपुर की हीरापुर और बॅलशीना पंचायत शामिल है।
- केरल में आयोजित आल इंडिया विश्विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : आशीष कुमार ।
व्याख्या : केरल में आल इंडिया विश्विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आशीष कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की टीम से हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता।
- हिमाचल प्रदेश की किस प्रसिद्ध लेखिका को मध्य प्रदेश के बालाघाट के इतिहास और पुरातत्त्व के शोध संस्थान के अध्यक्ष द्वारा हिंदी भाषा साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न विदुषी सम्मान से नवाजा ?
उत्तर : नंदिता।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध लेखिका नंदिता को मध्य प्रदेश के बालाघाट के इतिहास और पुरातत्त्व के शोध संस्थान के अध्यक्ष द्वारा हिंदी भाषा साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न विदुषी सम्मान से नवाजा गया। इन्हें यह सम्मान इनकी कविताओं के लिए दिया गया, जो गंगोत्री पत्रिका में प्रकाशित हुई है। यह उनका 38 वाँ सम्मान है।
- जल जीवन मिशन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा कितना इन्सेंटिव दिया गया ?
उत्तर : 750 करोड़।
व्याख्या : वर्ष 2021-22 के लिए जल जीवन मिशन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने 750 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया।
- हाल ही में एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से किस लड़की को हिमाचल प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर चुना गया ?
उत्तर : दिशा डोगरा।
व्याख्या : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की छठी कक्षा में पढऩे वाली छात्रा दिशा डोगरा को एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा हिमाचल में योग का ब्रांड एंबेसेडर चुना गया है। दिशा डोगरा की उपलब्धियों को देखते हुए राज्य स्तर पर ब्रांड एंबेसेडर चुना गया है। दिशा डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली है।
- एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कितनी राशि स्वीकृत की ?
उत्तर : 108 करोड़ रुपये ।
व्याख्या : राज्य कृषि विभाग की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को केंद्र सरकार ने 108 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार पर प्रस्तावित इस परियोजना के तहत किसानों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित सेवाएं प्रदान करने में आंतरिक योग्यता विकसित की जाएगी।
- पटना, बिहार में हो रही अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता 76 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : कृतिका जम्बाला।
व्याख्या : राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की बीए सेकेंड ईयर की छात्रा कृतिका जम्बाला ने पटना बिहार में हो रही जूनियर नेशनल अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
HP Current Affairs -4th Week of March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment