Important Days in March Month 2023 – National And International Days | Important Days in March Month in Hindi
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के बारे में पूछा जाता है। इस लेख में हमने मार्च महीने के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के बारे में बताया है।
मार्च 2023 के महत्वपूर्ण दिवस :
| तिथि | दिवस |
| 1 मार्च | विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस |
| 1 मार्च | शून्य भेदभाव दिवस |
| 3 मार्च | विश्व श्रवण दिवस |
| 3 मार्च | विश्व वन्यजीव दिवस |
| 4 मार्च | विश्व मोटापा दिवस |
| 4 मार्च | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस |
| 7 मार्च | जन औषधि दिवस |
| 8 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस |
| 8 मार्च | नो स्मोकिंग डे |
| 9 मार्च | विश्व किडनी दिवस |
| 14 मार्च | नदियों के लिए कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 14 मार्च | अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस |
| 15 मार्च | विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस |
| 16 मार्च | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस |
| 18 मार्च | वैश्विक रीसाइक्लिंग दिवस |
| 20 मार्च | इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस विश्व गौरैया दिवस विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस |
| 21 मार्च | विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस |
| 21 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (विश्व वानिकी दिवस) |
| 21 मार्च | विश्व कविता दिवस |
| 22 मार्च | विश्व जल दिवस |
| 23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस |
| 24 मार्च | विश्व क्षय रोग दिवस |
| 25 मार्च | अंतरराष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस |
| 27 मार्च | विश्व रंगमंच दिवस |
शून्य भेदभाव दिवस
1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसे 2014 में पहली बार मनाया गया था।
विश्व वन्यजीव दिवस :
विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 2023 में इस दिवस का विषय “वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी ” है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को, अपने 68वें सत्र में विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में नामित किया गया था। 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 4 मार्च को सभी पहलुओं में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित कामकाजी माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 का विषय “हमारा उद्देश्य – शून्य नुकसान” (Our Aim – Zero Harm) है।
विश्व मोटापा दिवस:
हर साल 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का खास मकसद उस जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या को कम कर बीमारियों से बचा जा सके। लोगों को अपना वजन (Weight) संतुलित रखने और मोटापे (Obesity) से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया जाता रहा है।
जन औषधि दिवस :
नागरिकों को जन औषधि और जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए देश भर में आज यानी 7 मार्च, 2023 को जन औषधि दिवस मनाया गया। इस बार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का 5वां दिवस मनाया जा रहा है। साल 2023 के जन औषधि दिवस की थीम ‘जन औषधि – सस्ती भी अच्छी भी’ है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के बारे में जागरुक करने के लिए जन औषधि दिवस की शुरुआत 7 मार्च 2019 को हुई थी।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस :
हर साल 08 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 को “एम्ब्रेस इक्विटी” थीम के साथ मनाया जा रहा है।” महिला दिवस 08 मार्च 1975 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। हालांकि इतिहासकारों के मुताबिक महिला दिवस मनाने की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी।
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)

- HP Police Constable Recruitment 2026: 734 Male & Female Vacancies Announced – Eligibility, Age Limit, Physical Test, Salary, Selection Process & Apply Online

- HP JSV Division Nalagarh Recruitment 2026: 40 Part-Time Posts Announced

नदियों के लिए कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस :
नदियों के अस्तित्व को बचाने और लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 14 मार्च को नदियों के लिए कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष नदियों के लिए कार्रवाई का 26वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। 2023 का विषय “नदियों का अधिकार” है, जो नदियों को राष्ट्रीय खजाने के रूप में नामित करने का आह्वान करता है।
अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस :
अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में गणितीय विज्ञान द्वारा निभाई गई मौलिक भूमिका को प्रदर्शित करना है। यूनेस्को के 40वें महासम्मेलन ने नवंबर 2019 में हर साल 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाने का ऐलान किया था।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस :
15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता कार्यकर्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाता है। इस दिन का विषय- उपभोक्ता प्रचारकों को स्वच्छ ऊर्जा से परिवर्तन करना है। विश्व उपभोक्ता अधिकार की शुरुआत 1983 में की गई थी।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस :
प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को भारत विश्वभर में पोलियो उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाता है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 1995 में मनाया गया था जब भारत से पोलियो उन्मूलन के लिए पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। 16 मार्च, 1995 को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल के हिस्से के रूप में भारत में ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, जो 1988 में शुरू हुई थी।
वर्ल्ड स्लीप दिवस :
हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को अच्छी नींद को लेकर जागरूक करना और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताना है।
वैश्विक रीसाइक्लिंग दिवस :
हर साल 18 मार्च को, ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे मनाया जाता है जिससे लोगों को पर्यावरण पर प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाता है।ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे 2023 का थीम “क्रिएटिव इनोवेशन” है। रीसाइक्लिंग के मामले में, हमें सभी क्रिएटिव होना होगा।
अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस :
20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) मनाया जाता है। यह दिवस लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को चिह्नित करने के लिए दुनिया भर में हर साल मनाया जाता है।
विश्व गौरैया दिवस :
20 मार्च को हर साल विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) के रूप में मनाया जाता है। यह घरेलु गौरैया के पतन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस :
प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस, मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 2023 का विषय ‘बी प्राउड ऑफ योर माउथ’ है, इस विषय को पिछले तीन वर्षों से प्रयोग में लाया जा रहा है और इस अभियान को एफडीआई द्वारा 2021 में शुरू किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस :
हमारे जीवन में जंगलों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस या विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2023 में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय “वन और स्वास्थ्य” है, जो वनों के अस्तित्व और हमारी भलाई के बीच परस्पर निर्भरता पर जोर देता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 20 दिसंबर, 2006 को अपने 61वें सत्र के दौरान 2011 को अंतर्राष्ट्रीय वन वर्ष घोषित किया।
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)

- HP Police Constable Recruitment 2026: 734 Male & Female Vacancies Announced – Eligibility, Age Limit, Physical Test, Salary, Selection Process & Apply Online

- HP JSV Division Nalagarh Recruitment 2026: 40 Part-Time Posts Announced

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस :
विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को जागरूकता बढ़ाने और डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों के लिए समर्थन दिखाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है “हमारे साथ, हमारे लिए नहीं,” डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों के साथ उचित और समावेशी व्यवहार करने के महत्व पर जोर देना।
विश्व कविता दिवस :
विश्व कविता दिवस 21 मार्च को प्रत्येक वर्ष कविता के माध्यम से भाषा की अभिव्यक्ति का सम्मान करने के लिए विश्वभर में मनाया जाता है, जो लोगों को साझा मानवता और मूल्यों के माध्यम से एकजुट करता है। विश्व कविता दिवस 2023 की थीम है “हमेशा कवि बनो, गद्य में भी।”
विश्व जल दिवस :
मीठे पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मीठे पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की वकालत करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। पहला विश्व जल दिवस वर्ष 1993 में मनाया गया था। विश्व जल दिवस 2023 की थीम ‘जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना’ है।
विश्व मौसम विज्ञान दिवस :
हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2023 के लिए थीम ‘द फ्यूचर ऑफ वेदर, क्लाइमेट एंड वॉटर अक्रॉस जेनरेशन’ है।
विश्व क्षय रोग दिवस :
क्षय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी से निपटने के लिए समय पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करने हेतु हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है।वर्ष 2023 का विषय है – “हां! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं!”
अंतरराष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस :
हर साल 25 मार्च को विश्वभर के कई देशों एवं संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत लोगों को अजन्मे बच्चे के अधिकार एवं महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए की गई थी। इसके साथ ही इस दिन के ज़रिए गर्भपात की निंदा भी की जाती है ताकि अजन्मे बच्चे के अधिकार को बचाया जा सके। कई देश एवं संस्था इस दिन गर्भवती महिला के अधिकारों के लिए भी कैंपेन चलाते हैं ताकि गर्भवती महिला को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विश्व रंगमंच दिवस :
हर साल, 27 मार्च को दुनिया भर में विश्व रंगमंच दिवस मनाते हैं। इसे थिएटर के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाते हैं। इसे रंगमंच के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाते हैं। इस वर्ष, विश्व रंगमंच दिवस की थीम “रंगमंच और शांति की संस्कृति” है ।
Important Days in March Month 2023 – National And International Days
Read Also : Daily Current affairs in Hindi
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)

- HP Police Constable Recruitment 2026: 734 Male & Female Vacancies Announced – Eligibility, Age Limit, Physical Test, Salary, Selection Process & Apply Online

- HP JSV Division Nalagarh Recruitment 2026: 40 Part-Time Posts Announced

- HPSCB Junior Clerk Recruitment 2026 – 91 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया

- HPRCA Hamirpur JBT Recruitment 2026 -Apply Online

Leave a Comment