Weekly Current Affairs 14/07/2020 To 20/07/2020
- अंतरिक्ष यात्री और समुद्र विज्ञानी कैथी सुलिवन पृथ्वी की सबसे गहरे बिंदु तक पहुँचने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह हाल ही में समुद्र के सबसे गहरे बिंदु चैलेंजर डीप में पहुंची।
- 14 जून को विश्व भर में ‘विश्व रक्त दाता दिवस’ जीवन दाई उपहार के रूप में दिये जाने वाले रक्त के लिए स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्त दाताओं का धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। इस बार का विषय है : ‘सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स’
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ‘IFLOWS-Mumbai’ नामक एक एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली की शुरुआत की।
- 12 जून, 2020 को वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अब तक MSMEs के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) के तहत 14,690 करोड़ रुपये का वितरण किया है।
- रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) ने सुरक्षा बलों की वर्दी कीटाणुरहित करने के लिए ‘जर्मीक्लीन’ नाम से एक सैनिटाइजिंग चैम्बर विकसित किया है।
- 5 जून, 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ पहली बार 501.70 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।
- रेलवे सुरक्षा बल ने हाल ही मेंरेलवे स्टेशनों पर स्क्रीनिंग और निगरानी तेज करने के लिए “कैप्टन अर्जुन” नामक एक रोबोट लॉन्च किया है। ARJUN का पूर्ण स्वरुप ‘Always be Responsible and Just Use to be Nice’ है।
- पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने हाल ही में दावा किया है कि महानदी के पानी में डूबा एक 500 साल पुराना मंदिर की खोज की गयी है।
- बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में 34 साल की उम्र में निधन। उनकी पहली फिल्म: ‘काई पो चे!’ (2013) और आखिरी फिल्म: ‘छिछोरे’ (2019) हैं।
- नेपाल की संसद के ऊपरी सदन ने अपने राजनीतिक मानचित्र को अपडेट करने का प्रस्ताव रखा जिसमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित भारतीय क्षेत्र को शामिल किया गया।
- केंद्र सरकार ने ‘आरोग्यपथ’ नाम से एक नया हेल्थकेयर सप्लाई चेन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा शुरू किया गया है।
- 15 जून 2020 को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने पहला गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। इस प्लेटफार्म का उद्घाटन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में भोगापुरम में एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स के साथ एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- 15 जून, 2020 को TRIFED (ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का शीर्षक “वन धन: ट्राइबल स्टार्टअप्स ब्लूम इन इंडिया” था। अब वन धन योजना की कवरेज को 18,000 एसएचजी (स्वयं सहायता समूह ) से बढ़ाकर 50,000 एसएचजी किया जायेगा। इसे वन धन स्टार्ट-अप कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा।
- भारत सरकार के नीतिगत थिंक-टैंक, नीति आयोग ने वर्ष 2018 में महिला उद्यमिता मंच (WEP) को बढ़ावा देने के लिए उन्हें नामित किया था। लेकिन हाल ही में उन्हें 34 साल की उम्र में उनके निवास स्थान पर मृत पाया गया था।
- 15 जून, 2020 को स्वीडिश थिंक-टैंक ने SIPRI ईयरबुक, 2020 लॉन्च की। इसके अनुसार, भारत और चीन ने 2019 की तुलना में अपने परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि की है।
- 1947 में आजादी के बाद से भारत ने चार मंदी का सामना किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, मंदी 1958, 1966, 1973 और 1980 में हुई थी।1958 में, जीडीपी की वृद्धि 1.2% थी, 1966 में यह -3.6% थी, 1973 में यह -0.32% थी और 1980 में जीडीपी की वृद्धि -5.2% थी।
- दुनिया की सबसे बड़ी उपभोक्ता-केंद्रित निजी इक्विटी फर्मों में से एक एल कैटरटन जिओ प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये में 0.39% हिस्सेदारी खरीदेगी।
- वैश्विक निवेश फर्म TPG भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल इकाई जिओ प्लेटफॉर्म्स में 0.93% हिस्सेदारी 4,546.80 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
- व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने अपनी विश्व निवेश रिपोर्ट, 2020 के अनुसार, भारत 2019 में FDI का 9वां सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था।2018 में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 42 बिलियन डालर से बढ़कर 2019 में 51 बिलियन डालर हो गया है। एशिया के क्षेत्र में भारत शीर्ष 5 देशों में शामिल था। अमेरिका 2019 में 251 बिलियन डॉलर के साथ FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था।
- COVID-19 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : ओड़िया शार्ट फिल्म ‘मर्त्यापुरा रे जमराज’ ने जीता स्पेशल जूरी अवार्ड।
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने MSMEs के कार्यबल के लिए ‘सुरक्षा वेतन खाता’ शुरू किया।
- मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल्टो 2019-20 में लगातार 16वें साल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बनी।
- विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया गया।
- अजरबैजान के मामेदिरोव शाखरीयर ने शारजाह वर्ल्ड स्टार्स का ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट जीता; भारत के पी. हरिकृष्णा दूसरे स्थान पर रहे।
- उद्योग और आंतरिक व्यापार के संवर्धन विभाग (DPIIT) से हालिया अधिसूचना के अनुसार, मासिक थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर मई 2020 के महीने में 3.21% की कमी हुई।
- प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मरुस्थलीकरण से अभिप्राय शुष्क तथा अर्ध-शुष्क क्षेत्र में भूमि के निम्नीकरण से है।
- केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने 500 से अधिक GST और सीमा शुल्क कार्यालयों में ‘ई-ऑफिस’ एप्लीकेशन लांच किया है।
- 15 जून, 2020 को भारत और नेपाल ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- भारत अपनी तीनों सेनाओं, जैसे कि सेना, नौसेना और वायु सेना को रूस भेजेगा। मास्को में होने वाली विजय दिवस परेड में यह सैनिक हिस्सा लेंगे।
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट ने हाल ही में विश्व प्रतिस्पर्धी सूचकांक जारी किया है। भारत ने इस सूचकांक में 43वां स्थान हासिल किया है।2019 में, भारत 43वें स्थान पर था। 2017 में भारत 45वें रैंक तक फिसल गया था और 2018 में 44वें स्थान पर पहुंच गया था। इस रैंकिंग में सिंगापुर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। डेनमार्क दूसरे स्थान पर है और स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है।
- डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म क्यूकी डिजिटल मीडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी समीर बंगारा का हाल ही में मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद निधन हो गया।
- ‘इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिली रेमिटेंस (IDFR)’ दुनिया भर में हर साल 16 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है “प्रेषण एक जीवन रेखा है” .
- NABARD (नेशनल बैंक फ़ॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) की निवेश शाखा NABVENTURES फंड ने ग्रामीण फ़िनटेक स्टार्ट-अप ‘जय किसान’ में अपना पहला निवेश किया है।
- BP स्टैटिस्टिकल रिव्यु के अनुसार 2019 में चीन (141.70 EJ) और अमेरिका (94.65 EJ) के बाद भारत (34.06 Exajoules) उर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता था।
- भारत को हाल ही में आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में 2021-22 के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा हर पाँच गैर-स्थायी सदस्य चुने जाते हैं।
- फेसबुक ने हाल ही में स्वीडिश मैपिंग प्रौद्योगिकी कंपनी मैपिलरी का अधिग्रहण किया है। मैपिलरी क्राउड-सोर्स चित्र, स्मार्ट फोन और अन्य प्रकार के कैमरों से योगदान किए गए चित्रों को एकत्र करता है।
- मुंबई स्थित भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) 19 जून, 2020 को 150 अरब डॉलर के मूल्य को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। रिलायंस यह उपलब्धि हासिल करने आली पहली बार भारतीय कंपनी बन गयी है।
- केंद्रीय खदान और कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने खनन उन्नति में ‘सत्यभामा’ (SATYABHAMA – Science and Technology Yojana for AtmaNirbhar Bharat in Mining Advancement) नामक एक पोर्टल लॉन्च किया।
- भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. हरिकृष्ण मिलियन-डॉलर के मैग्नस कार्लसन चेस टूर में भाग लेने वाले पहले भारतीय हैं जो $ 150,000 शतरंज मास्टर्स के साथ जारी है।
Weekly Current Affairs 14/07/2020 To 20/07/2020
Read More : More Current Affairs
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment